Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
सरकारी खरीद के दावों पर भारी किसानों की बेबसी, 11 दिन से धान तौल का इंतजार

सरकारी खरीद के दावों पर भारी किसानों की बेबसी, 11 दिन से धान तौल का इंतजार

फर्रुखाबाद, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने और बिचौलियों के शोषण से बचाने के लिए संचालित सरकारी धान खरीद केंद्रों की व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं। कायमगंज मंडी समिति स्थित धान खरीद केंद्र पर अपनी उपज बेचने पहुंचे किसानों को 10 से 11 दिन तक तौल के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। खरीद की धीमी रफ्तार और बारदाने की कमी की शिकायतों ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कई दिनों तक मंडी परिसर में खड़ी रहती हैं और किसान खुले आसमान के नीचे अपनी मेहनत की कमाई की रखवाली करने को मजबूर हैं।

किसानों का आरोप है कि खरीद केंद्र की वास्तविक तौल क्षमता का आकलन किए बिना टोकन जारी कर
दिए जाते हैं। टोकन मिलने के बाद किसान धान लेकर मंडी पहुंचते हैं, लेकिन वहां उन्हें अपनी बारी के
लिए कई-कई दिन इंतजार करना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली का किराया और
अन्य खर्च भी बढ़ रहे हैं। किसानों के मुताबिक केंद्र पर प्रतिदिन करीब 100 क्विंटल धान की तौल हो
पा रही है, जबकि आवक इससे कहीं अधिक है। ऐसे में मंडी परिसर में किसानों की कतार लगातार लंबी
होती जा रही है।


शिकायतकर्ताओं के नाम दें, कराएंगे जांच


इस मामले में जिला विपणन अधिकारी रोली सिंह ने कहा कि यदि आरोप किसी विशेष व्यक्ति से
संबंधित हैं तो उसकी जांच कराई जा सकती है। जिन लोगों की ओर से आरोप लगाए जा रहे हैं, उनके
नाम और विवरण व्यक्तिगत रूप से उपलब्ध कराने होंगे, ताकि मामले की पड़ताल कराई जा सके।
उन्होंने स्पष्ट किया कि धान और बाजरे की खरीद नियमानुसार की जा रही है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com